संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। पाली तहसील क्षेत्र में बिजली कटौती से किसान खेत में खड़ी फसल की सिंचाई के लिए परेशान हैं। उनका कहना है कि 24 घंटे में 10 से 15 घंटे लगातार आपूर्ति मिल जाए तो खेत में ट्यूबवेल से पानी दे सकते हैं।
तहसील क्षेत्र के ग्राम बंगरिया,वेटना डोंगरा कलां, बरौदिया राईन, मामदा, पथराई सहित दर्जनों गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। किसानों का कहना है कि 24 घंटे में मात्र 7-8 घंटे ही सप्लाई मिल रही है। जिसके कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की कमी से सिंचाई और अन्य कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे उनकी फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।
बिजली पर्याप्त समय नहीं मिलने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहा, जिससे गेहूं की फसल सूखने की चिंता सताने लगी है।-प्राण सिंह
बिजली नहीं मिलने से फसल को समय से पानी नहीं लग पा रहा है। अधिकारी 15 घंटे लगातार सप्लाई दे।-रोहित
बिजली समय पर नहीं आने से फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी बिजली का कोई समय निर्धारित कराएं।-जितेंद्र सिंह चौहान
तहसील क्षेत्र में 10 घंटे बिजली आपूर्ति देने की कोशिश कर रहे हैं। कई फीडर ओवरलोड होने की वजह से कुछ समस्या आ रही है। -सूरजभान सिंह, एसडीओ