फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मुसीबत बने झूलते हाईटेंशन तार

विज्ञापन
ग्राम कारीटोरन में खेतों के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
कारीटोरन/ ललितपुर। खेतों के ऊपर से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। किसानों को तारों के नीचे खड़े होकर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। ऐसे में कोई भी हादसा हो सकता है, इस बात की चिंता उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में कई खेतों के ऊपर से बिजली के हाईटेंशन तार निकले हुए हैं। बिजली की लाइन खेतों में बहुत नीचे झूल रही हैं। कुछ जगहों पर इतने तार जर्जर हैं कि कभी भी टूटकर गिर सकते हैं। इसके बाद भी विभागीय अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसा नहीं कि यह अकेली ग्राम कारीटोरन की समस्या है। बल्कि, इस तरह के हालात जिले के कई गांवों में है। कुछ गांवों में तार गिरने से हादसे भी हो चुके हैं। इनमें ब्लाक जखौरा का ग्राम रायपुर और बार क्षेत्र का ग्राम धोबनखेरी शामिल है।
-----
ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में खेतों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली के तार निकले हुई हैं, जो बहुत ही नीचे हैं। ऐसे हादसा कभी भी हो सकता है। इसके बाद भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। श्रमिक इसके नीचे सिंचाई करने से कतराते हैं।
विज्ञापन

- कृपाशंकर पाराशर
-----
जर्जर तारों के गिरने से कभी भी घटना हो सकती है। दिन में लाइट की अंधाधुंध कटौती हो रही है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल की सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। विभाग को विद्युत आपूर्ति की ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

- मगन लाल अहिरवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें