फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा का रहा प्रतियोगिता में दबदबा

विज्ञापन
स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती छात्राएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल विभाग ने खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का ब्लॉक स्तरीय आयोजन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज नाराहट में किया। इसमें बालिका वर्ग में उमा रजक और बालक वर्ग में सौरभ प्रथम रहे।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रबंधक उमाकांत मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में कई गांव के युवक व युवतियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड में प्रथम सौरभ, द्वितीय पंकज कुमार व तृतीय राम रैकवार, 200 मीटर दौड में प्रथम आशीष प्रजापति, द्वितीय रामसहाय व तृतीय राहुल, 400 मीटर दौड़ में प्रथम रामसहाय, द्वितीय आशीष व तृतीय राहुल व 800 मीटर दौड में प्रथम विनय, द्वितीय बंटी व तृतीय भानु प्रताप रहे। बालिका वर्ग में 100 मी दौड में प्रथम उमा रजक, द्वितीय सविता व तृतीय प्रियंका, 200 मी दौड़ में प्रथम उमा, द्वितीय सपना व तृतीय रेखा, 400 मी दौड में प्रथम उमा, द्वितीय सविता व तृतीय सपना रहीं। अंत में प्रबंधक उमाकांत मिश्रा व प्रधानाचार्य जगदेव सिंह चौहान ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते छात्र- फोटो : LALITPUR

स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता में अतिथि को सम्मानित करते हुए- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें