फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर ठंड से बिगड़ी किसान की हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा करेंगा में एक किसान की ठंड से मौत हो गई। सूचना के बाद राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे । परिजन और ग्रामीण मौत की वजह ठंड बता रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम करेंगा निवासी श्रीपत (52) के पास दो एकड़ से कुछ कम भूमि थी। उसके तीन पुत्र और एक पुत्री है। उसकी पुत्री और तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। बच्चे मजदूरी करके और वह खेती करके अपना गुजर बसर कर रहा था। शनिवार को रात में वह अपने खेत पर लगी फसल में पानी देने गया था। जहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।
परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। लेखपाल रुचि नायक मौके पर पहुंचीं। जहां मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मौत की वजह ठंड बताई। वहीं नायब तहसीलदार ललित कुमार ने बताया कि किसान की मौत हार्टअटैक से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें