ललितपुर। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए एसपी निखिल पाठक ने महरौनी कोतवाली सहित सात थानों के प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसके अलावा 21 अन्य दरोगाओं को इधर से उधर थानों में भेज दिया।
एसपी ने महरौनी कोतवाली प्रभारी धमेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक जखौरा, बानपुर थाना प्रभारी कामता प्रसाद को प्रभारी निरीक्षक महरौनी की जिम्मेदारी सौंपी। निरीक्षक राजा दिनेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक पूराकलां से प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा, उप निरीक्षक यशवंत सिंह को थानाध्यक्ष बालाबेहट से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक राजकुमार यादव को प्रभारी चौकी राजघाट थाना कोतवाली से थानाध्यक्ष पूराकला, उप निरीक्षक अवध नारायण पांडेय को सोशल मीडिया सेल से थानाध्यक्ष बानपुर, उप निरीक्षक अमर बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष मड़ावरा से थानाध्यक्ष बालाबेहट बनाया है।
निरीक्षक प्रवीण कुमार को पुलिस लाइन से एसओजी प्रभारी, निरीक्षक प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरवी, निरीक्षक आनंद कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से वीआईपी प्रकोष्ठ, निरीक्षक कृष्णदेव को प्रभारी डीसीआरवी से वाचक पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक स्वास्तिक द्विवेदी को वाचक पुलिस अधीक्षक से थाना कोतवाली पर साइबर क्राइम टीम, वहीं उपनिरीक्षकों में उपनिरीक्षक विनीत कुमार सिंह को सर्विलांस से प्रभारी सर्विलांस सेल भेजा गया।
दिनेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना मड़ावरा, ओमबाबू तिवारी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी नई बस्ती, भरत सिंह को द्वितीय अधिकारी चौकी मंडी प्रभारी से थाना पूराकलां, प्रदीप कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से प्रभारी अंगुली चिह्न इकाई, ब्रजेश कुमार सिंह को थाना मदनपुर से थाना जाखलौन भेजा है।
गोविंद सक्सेना को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कस्बा तालबेहट, वीरेंद्र सिंह को थाना तालबेहट से थाना बानपुर, राजकुमार द्वितीय को सदर चौकी थाना कोतवाली से मंडी चौकी, महेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना महरौनी, शिव मंगल सिंह को पुलिस लाइन से थाना जखौरा, रामकुमार सरोज को पुलिस लाइन से थाना बालाबेहट, राजपाल सिंह को थाना बालाबेहट से थाना मदनपुर भेजा गया है।
साजेश कुमार को प्रभारी चौकी कस्बा महरौनी से थाना सौजना, अभिषेक सिंह को प्रभारी चौकी नई बस्ती थाना कोतवाली से द्वितीय सदर थाना चौकी कोतवाली, अरुण कुमार तिवारी को थाना नाराहट से प्रभारी चौकी राजघाट थाना कोतवाली बनाया गया है।