फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धान बेचने जा रहे किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



मोंठ। बृहस्पतिवार को ग्राम खड़ौआ से धान बेचने मोंठ मंडी जा रहे किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ग्राम खड़ौआ निवासी किसान रविंद्र समाधिया (37) बृहस्पतिवार की सुबह धान बेचने मोंठ मंडी जा रहे थे। वह ट्रैक्टर खुद चला रहे थे और ट्रॉली में धान लादे हुए थे। इसी दरम्यान मोंठ-भांडेर मार्ग पर गैस एजेंसी के पास अचानक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में चला गया। इसी बीच रविंद्र असंतुलित होकर नीच गिर गए और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गए। यह देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास जमा हुए लोगों ने उन्हें काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन




घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी व सीओ मोंठ अजय श्रोतिय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि, फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन




00000

विधायक ने खराब सड़क को ठहराया जिम्मेदार



घटना की जानकारी होने पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मोंठ-भांडेर रोड की खस्ताहाल स्थिति दुर्घटना का कारण बन रही है। पहले हुए हादसों में दो लोग घायल हो चुके हैं, जबकि बृहस्पतिवार को एक किसान की मौत हो गई। विधायक ने कहा कि वह खराब सड़क का मुद्दा प्रभारी मंत्री के समक्ष भी उठा चुके हैं, बावजूद संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से एक किसान को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें