फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेड़ की डाली काटते समय गिरा किसान, मौत

Wed, 22 Nov 2023 10:43 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। डाली काटते समय किसान पेड़ से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिजरौठा के मजरा नौर निवासी हरिराम (60) पुत्र जग्गू कुशवाहा बुधवार सुबह पेड़ की डाली काट रहे थे। इस दौरान वह पेड़ से नीचे गिर गए। जिससे वह गम्भीर घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में हरिराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किसान का एक पुत्र है और वह ढाई एकड़ जमीन पर खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लेखपाल विनीत पांडे को भेजा था। मृतक किसान की जो भी अार्थिक सहायता देय होगी वह कराई जाएगी।
श्रीराम यादव, उपजिलाधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें