मड़ावरा। खेत मे पानी लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद थाना क्षेत्र ग्राम धवा निवासी प्रदीप पटेल ने बताया कि उसके चाचा देव सिंह पुत्र हीरालाल(40) बृहस्पतिवार शाम को बंधिया हार में स्थित अपने खेत में मूंग की फसल में पानी लगा रहे थे। उसी दौरान खेत में पड़ा सबमर्सिबल का तार पैरों में फंस गया। जिसे हाथ से छुड़ाते समय केबल में कट से करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान धवा महेंद्र सिंह ने बताया कि देव सिंह एक किसान था। जिसके परिवार का गुजारा खेती से ही हो रहा था। हादसे में मृतक किसान को सरकार से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की जाएगी।