ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम लुहर्रा में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय ट्यूब वैल के अर्थिंग वायर में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। थाना मड़ावरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम लुहर्रा निवासी मातादीन (45) पुत्र गुंचे रजक सोमवार की शाम को अपने खेत में बोयी फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव का कार्य करा रहा था। जब वह दवा के लिए पानी भरने के लिए ट्यूबवैल के पास गया तो वहां हाइटेंशन लाइन के खंभे के अर्थिंग वायर में आ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटा सुनील ने बताया कि अर्थिंग के तार में जब उसके पिता का करंट लगा तो वह तार में ही चिपक गए। पड़ौस के खेत के एक व्यक्ति ने देखा तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन पास में जब वह गया तो करंट के चलते उसके शरीर से लगे तार से चिंगारियां निकल रही थीं। जिस पर उसने परिजनों को घटना की सूचना दी और उसने बिजली विभाग में फोन करके बिजली बंद कराई, लेकिन तब तक उसके पिता की मौत हो गई। मृतक के दो बेटा व दो बेटियां हैं और वह दो भाइयों में छोटा है।
मातादीन(मृतक फाइल फोटो)।- फोटो : LALITPUR