फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में उतराता मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा/ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव के एक किसान का शव शनिवार को रोहिणी नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी झल्ले (55) पुत्र जगन कुशवाहा शुक्रवार को दिन में अपने खेत पर गया था। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इस पर उसकी खोजबीन की लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजन लापता किसान झल्ले को खोजते हुए रोहिणी नदी के किनारे तिसगना मौजा में स्थित चेकडैम के पास पहुंचे तो वहां उन्हें नदी में शव उतराता दिखाई दिया। शव देखकर उसकी पहचान परिवारवालों ने की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को चेकडैम के पानी से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक वर्ष पूर्व ही उसके इकलौते पुत्र की सर्प के डसने से मौत हो गई थी। बेटे के बाद पति की मौत से उसकी पत्नी अकेले बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें