मडावरा में अधिकारी को ज्ञापन देते ग्रामीण
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर/मड़ावरा। नत्थू सिंह गंगचारी ने उप जिलाधिकारी मड़ावरा को शिकायती पत्र देकर बैंक कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बताया कि विगत 3 दिनों से सुबह 10 बजे बैंक की लाइन में लग रहे थे। 3 दिनों से उसका नंबर नहीं आ पा रहा था। बृहस्पतिवार को जब उनका शाम के टाइम नंबर आया तो बैंक के एक कर्मी द्वारा उनसे बैंक का समय खत्म होने की बात कही गई, और मैनेजर द्वारा उनसे बदसलूकी की गई जिसका उन्होंने विरोध जताते हुए मैंने जब से कहा कि आप हमें लिखित में दे दीजिए कि बैंक इतनी जल्दी बंद कब होने लगे तो उसके जवाब में मैनेजर ने पीड़ित के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें कॉलर पकड़कर झकझोर दिया, साथ में सुबेरानी धर्मपत्नी जबरा ग्राम टीकरा के साथ भी इसी तरह का कृत्य किया गया। जिसका विरोध जताकर भारतीय किसान यूनियन ने उप जिलाधिकारी मडावरा को संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में नत्थू सिंह गंगचारी, सुबेरानी, किरन सिंह, राजकुमार पाल, तेजबहादुर, प्रकाश नारायण पाल भाकियू तहसील अध्यक्ष, सुखराम पटेल, शीतल, देशराज सिंह, मुकेश आदि समेत लगभग एक दर्जन हस्ताक्षर पाए गए।