फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजकीय बीज भंडार में गेहूं के बीज का अकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा (ललितपुर)। ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में गेहूं का बीज नहीं होने से किसान गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं। पलेवा होने के बाद किसानों को बुआई के लिए सरकारी बीज गोदाम पर गेहूं का बीज नहीं मिल पा रहा है, जिससे वह चिंतित हैं।
पलेवा हो चुका है और खेत बुवाई के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकारी बीज गोदाम पर गेहूं का बीज नहीं मिलने के कारण किसान निराश होकर अपने घर लौट रहे हैं। सरकारी बीज पर पचास प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे किसानों को अधिक रुपये खर्च करके बाजार से गेहूं न खरीदना पड़े। अब कृषि बीज भंडार पर गेहूं नहीं होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं और वह रोजाना बीज भंडार पर इसी आशा के साथ चक्कर लगा रहे हैं कि शायद उन्हें बीज मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभी गेहूं का बीज गोदाम पर नहीं है और गेहूं का टारगेट पूरा हो गया है। गेहूं के बीज आने की उम्मीद कम है।- राहुल सिंह पटेल, कृषि बीज भंडार प्रभारी बिरधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें