ललितपुर। जनपद में खुले फर्जी विद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। नगर के बुद्धिजीवियों ने सोमवार को डीआईओएस को प्रार्थना पत्र देकर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची प्रकाशित करने की मांग की।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि जनपद में बड़ी संख्या में बिना मान्यता के विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिससे हजारों बच्चों का भविष्य अंधकार में है। बच्चे जरूरी कागजातों के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने जनपद के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची विषयवार प्रकाशन कराने, महाविद्यालयों में दी जाने वाले सुविधाओं की जानकारी देने, फीस के साथ विषयवार कक्षा का प्रकाशन कराने की मांग की।
साथ ही कहा कि जनपद में अधिकांश विद्यालय कंप्यूटर शिक्षा की बात कर रहे हैं, लेकिन न तो उनके पास कंप्यूटर हैं और ही लैब है। इसकी जांच कराई जाए। इस मौके पर पीके नायक, आसिफ पठान, रोहित कुमार, मोहित सेन, राजीव सैनी, आकाश कुशवाहा, रामप्रकाश सैनी, आयुष सैनी, सौरभ, राहुल किशोर, शिवम् सेन, श्रीप्रकाश, देव जोशी, विनोद मिश्रा, समीर उद्दीन, मुहम्मद आसिफ, अजय कुशवाहा, संजीव चौरसिया आदि उपस्थित रहे।