फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक दर्जन विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक में लगातार लापरवाही बरतने वाले विभागाध्यक्षों का डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता गोविंद जायसवाल को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया है। अगर शहरी विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। इसी तरह की कार्रवाई समाज कल्याण विभाग अधिकारी संजय श्रीवास्तव के खिलाफ की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जनपद की प्रगति को परखने के लिए सीएम डैश बोर्ड तैयार किया है। इसमें विभागों में चल रहे कार्यों की प्रगति ऑनलाइन दर्ज की जाती है। हर महीने 10 तारीख को जनपद की समीक्षा प्रदेश स्तर पर जारी होती है। जुलाई में जनपद की प्रगति बहुत खराब रही है। ऐसे में लापरवाह विभागाध्यक्षों से डीएम अक्षय त्रिपाठी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया है। लगातार दैनिक विद्युत आपूर्ति शहरी क्षेत्र में खराब होने से जनपद फिसड्डी हो रहा है। पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अगर अगस्त में प्रगति खराब होती है, तो विभागों को उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा। इसके अलावा उद्यान अधिकारी परवेज खान, कृषि विभाग के उपनिदेशक कृषि बसंत कुमार, डीसी एनआरएलएम, सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति, बीएसए, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डीआईओएस, लोक निर्माण विभाग आदि का भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीडीओ केके पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी ने इन सभी विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रगति सुधारने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें