फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अधिशासी अभियंता ग्रामीण, दो एसडीओ, दो सहायक अभियंता व एक जेई का हुआ स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- संजय सागर को तालबेहट व सूरज भान को मिला महरौनी एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण, उपखंड अधिकारी तालबेहट व महरौनी, अवर अभियंता नेहरूनगर और खंड प्रथम व द्वितीय के सहायक अभियंताओं के स्थानांतरण अन्य जनपद कर दिए गए हैं।
जनपद में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं है और ऐसे में जनपद में कई बिजली अधिकारियों के स्थानांतरण हो गए हैं। अब कई क्षेत्रों के अधिकारियों को दो जगह का कार्यभार संभालना पड़ेगा, जो और भी चुनौती पूर्ण होगा। विद्युत वितरण खंड द्वितीय महरौनी अधिशासी अभियंता ग्रामीण राहुल सिंह का स्थानांतरण पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में किया गया है। उनके स्थान पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में तैनात विशाल सिंह को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड महरौनी में स्थानांतरित किया गया है। वहीं तालबेहट में तैनात उपखंड अधिकारी रमेश कुमार का स्थानांतरण पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ में किया गया है। जबकि उनके स्थान पर नझाई बाजार बिजली उपखंड में तैनात उपखंड अधिकारी पंचम संजय सागर का तालबेहट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महरौनी उपखंड अधिकारी राजेंद्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ किया गया है, उनके स्थान पर पाली एसडीओ सूरज भान को महरौनी एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही खंड प्रथम में तैनात लेखाकार प्रदीप यादव का स्थानांतरण क्षेत्रीय लेखा कार्यालय कानपुर किया गया है। जबकि विद्युत वितरण खंड महराैनी में तैनात सहायक लेखाकार राहुल सिंह का स्थानांतरण विद्युत वितरण खंड अलीगढ़ किया गया है। वहीं अवर अभियंता त्रिलोकी मधेशिया का स्थानांतरण पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के लिए प्रशासनिक आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें