ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने आ रहे मरीजों को अब चिकित्सक नहीं ढूंढना होगा। प्रत्येक विभाग की एक ओपीडी संचालित होगी। आचार्य, सहायक आचार्य, एक एसआर, दो जेआर परामर्श देंगे। कॉलेज प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
अभी मरीजों को ओपीडी खोजनी पड़ती है। लेकिन, अब ओपीडी परिसर को मानक अनुरूप बनाया जाएगा। विभाग के सभी चिकित्सक एक ही ओपीडी में बैठेंगे। प्रत्येक ओपीडी कक्ष में एनएमसी के मानक अनुसार चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा। इससे मरीजों का समय बचेगा। साथ ही परामर्श के लिए भटकना नहीं होगा। संवाद