फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नए स्टेशन भवन में बनेगा रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर स्टेशन पर नया भवन बनकर तैयार हो गया है। अब इसके ऊपरी मंजिल पर रेल कर्मचारियों के साथ ही यात्रियों के ठहरने के लिए रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर टिकट घर के सामने 13 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला नया भवन बनकर तैयार है। इलेक्ट्रिकल पैनल रूम, उपस्टेशन अधीक्षक कार्यालय, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, वेटिंग रूम, एसएसई रूम, इंजीनियरिंग कार्यालय, टीटीई रूम, टिकट काउंटर बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में केबलिंग व पैनल का कार्य चल रहा है। अब यहां ऊपरी मंजिल पर रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों के लिए रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री भी बनाई जा रही है। इससे यात्रियों को ट्रेनों की प्रतीक्षा के दौरान काफी राहत मिलेगी। अभी पुराने स्टेशन भवन को नए भवन में शिफ्ट किए जाने में पांच माह से अधिक का समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन

-
रेलवे स्टेशन के नए भवन में कार्यालयों व टिकट विंडो के अलावा ऊपरी मंजिल पर रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री का निर्माण किया जाएगा।
-मनोज कुमार, पीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें