फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चौबीस घंटे बाद भी जैन मंदिर में चोरी करने वाले बेसुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस की जांच सीसीटीवी कैमरे खंगालने तक सिमटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्बा गिरार के जैन मंदिर में रखे दानपात्र की धनराशि चोरी की घटना को चौबीस घंटे गुजर गए हैं। लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की जांच सीसीटीवी कैमरों को खंगालने तक सिमटकर रह गई है।
30 जुलाई की रात को कस्बा गिरार के आदिनाथ स्वामी अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी मंदिर में पार्श्वनाथ जिनालय के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर यहां रखे दानपात्र में रखी धनराशि चोरी होने की घटना हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू की थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला था। गांव के लोगों से आवश्यक जानकारी ली थी। बावजूद इसके घटना को 24 घंटे से अधिक का समय गुजर गया है और पुलिस के हाथ इस घटना को लेकर खाली बने हुए हैं। चोरी की घटना होने के बाद कस्बा के लोगों में पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
विज्ञापन


अनसुलझी रह गई मंदिर में चोरी की कई घटनाएं
- 7 जनवरी 2017 को थाना नाराहट के ग्राम डोंगराखुर्द में स्थित प्राचीन जैन मंदिर के शिखर पर लगा करीब सात सौ ग्राम वजन का सोने का कलश चोरी हो गया था।
- 1 नवंबर 2017 को मड़वरा थाना अंतर्गत ग्राम सौंरई में जैन मंदिर के गर्भगृह से मूर्तियां, सोने-चांदी के छत्र व कलश सहित दानपेटी चोरी होने की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था।
- थाना बानपुर के ग्राम खाकरौन में 15 सितंबर 2023 को श्रीराम जानकी मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर यहां स्थापित भगवान की मूर्तियां और सोने-चांदी के आभूषण, दानपेटी सहित वाद्ययंत्र और अन्य सामान चोरी हुए थे। पुलिस ने इस घटना में मुकदमा दर्ज किया था।
- 22 दिसंबर 2024 को थाना जाखलौन अंतर्गत प्राचीन रणछोर धाम मंदिर में रखी दान पेटी को चोर चुराकर ले गए थे और ताला तोड़कर उसमें रखी धनराशि को ले गए थे। जबकि मंदिर में सुरक्षा के लिए पुलिस की गार्द लगी थी। एसपी ने घटना के बाद गार्द के पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

- कोतवाली महरौनी अंतर्गत कस्बा महरौनी में स्थित वैष्णों माता मंदिर में 27 जुलाई की रात को अज्ञात चोरों ने यहां रखी दान पेटी को उखाड़कर चोरी कर ले गए थे। कस्बावासियों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें