फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बड़ी पानी की टंकी से जेल चौराहा तक हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका ने शहर के मुख्य मार्ग में बड़ी पानी की टंकी से जेल चौराहा व बीएसए कार्यालय मार्ग से अतिक्रमण हटाया। उन्होंने चेतावनी दी है कि दोबारा दुकान खोली तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना व एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में बीएसए कार्यालय के सामने से टंकी की ओर अभियान चलाया गया। इसमें सड़क के दोनों ओर रखे खोखे हटवाए गए। साथ ही झोपड़ी हटाईं। तत्पश्चात कसाई मंडी में मांस व मछली व अंडा की दुकानों को हटवाया गया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मांस, मछली व अंडा की दुकानों के लिए बड़ी नहर के पास स्थित टेल्गो होटल के पास स्थान निर्धारित कर दिया गया है। इसी स्थान पर ही मांस, मछली व अंडा की दुकानों को खोला जाए। इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, अवर अभियंता निधि पांडेय, नजूल लिपिक सुधीर रावत, पुरुषोत्तम कुशवाहा, धीरेंद्र कुमार, गैरिज प्रभारी अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें