फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुएं में मिले पांच बंदरों के शव, दो बंदर बैठे थे कपड़े की रस्सी को पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत कर्मी और वन विभाग की टीम बंदरों को निकालने में जुटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पाली। नीलकंठेश्वर मार्ग कटवारिया में एक कुएं में गिरने से पांच बंदरों की मौत हो गई। जबकि दो बंदर कुएं में फंसे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह लोग आम तोड़ने के लिए नीलकंठेश्वर मार्ग पर पहुंचे। यहां स्थित कुए में उन्हें आवाज आई। झांककर देखा तो कुएं के अंदर लाल मुंह के पांच बंदर मृत अवस्था में पानी में उतरा रहे थे। जबकि दो बंदर कपड़े की रस्सी का सहारा लेकर बैठे हुए हैं। लोगों द्वारा जिंदा बंदरों को निकालने की काफी कोशिश की गई। लेकिन नाकाम रहे। इसकी सूचना वन विभाग की टीम एवं नगर पंचायत कर्मियों को दी। सूचना पर नगर पंचायत कर्मी मौके पर पहुंचे। नपा कर्मी और वन विभाग की टीम ने कुएं में मृत और जिंदा फंसे हुए बंदरों के लिए निकालने की कोशिश शुरू की। डीएफओ डॉ. शिरीन ने कहा कि बंदर के बच्चे खेलते हुए कुएं में ही गए होंगे। उन्हें निकालने की कोशिश अन्य बंदर भी गिर गए। बच्चों सहित पांच बंदर मरे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें