फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों ने हटाए कब्जा

Thu, 04 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हालांकि, अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग नहीं करना पड़ा, बल्कि अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपने खोके व गुमटियां अलग कर लीं।
विज्ञापन


बुधवार को नगर पालिका के अधिकारी मुहल्ला चौकाबाग में सागर मार्ग बड़ी नहर से लगी जमीन (आराजी संख्या 2996 व 2997) कलेक्ट्रेट की नजूल भूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। यहां पर खोखों व अस्थाई होटल, ढाबों को हटाने के लिए पालिका का पूरा अमला जेसीबी मशीन लेकर पहुंचा।

टीम के साथ स्थानीय पुलिस व एक बटालियन पीएसी भी मौके पर पहुंची। टीम को देखकर आधा सैकड़ा से अधिक कारोबारियों ने विरोध किया। उनका कहना था कि अतिक्रमण कर पालिका अध्यक्ष ने स्वयं अपने स्कूल के लिए सड़क बना ली तथा बाउंड्रीवाल बना ली।
विज्ञापन


लेकिन, पुलिस बल को देखकर विरोध करने वालों के हौसले पस्त हो गए। बाद में अतिक्रमणकारियों ने अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार से स्वयं का अतिक्रमण हटाने की अनुमति मांगी। इस पर अधिकारी ने अनुमति दे दी। देर शाम तक पालिका की टीम व पुलिस बल अतिक्रमण हटने तक मौके पर ही तैनात रहा।

इस दौरान सफाई निरीक्षक अधिकारी आरके लवानिया व दिनेेश कुमार बिरौनिया, नजूल लिपिक प्रदीप सिंह, हबीब खां, रमाकांत तिवारी, सिकंदर खां, नरेंद्र राठौर व अन्य नगर पालिका कर्मियों के अलावा सदर चौकी प्रभारी महेश कुमार, नई बस्ती चौकी प्रभारी मानसिंह पाल, सिपाही व पीएसी के जवान मौजूद रहे।

पक्षपात पर उठाए सवाल
आधा दर्जन लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने में पक्षपात करने का आरोप लगाया। ज्ञापन में कहा गया कि 12 जनवरी को हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान में गरीबों की गुमटियों व खोकों को हटा दिया गया था,

कुछ राजनीतिक व प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए स्थायी कब्जा, दुकानों के बाहर सड़कों पर लगा टिनशेड आदि को नहीं हटाया गया था। उन्होंने मांग की है कि अभियान को निष्पक्ष तरीके से दोबारा चलाया जाए। इस दौरान विशाल, राजेश, भरत, ब्रिजेश, रामरतन, अतुल, रमेश आदि उपस्थित रहे।

खबर मिलने पर साफ हुआ अतिक्रमण
नगर पालिका को अभियान के दौरान चौकाबाग स्थित कलेक्ट्रेट नजूल की जमीन और बस स्टैंड के समीप स्थित दूूरसंचार विभाग की कालोनी के बाहर सड़क किनारे अतिक्रमण की गई गुमटियों को हटाना था।

बुधवार की सुबह जब नगर पालिका टीम जेसीबी मशीन व पुलिस बल के साथ चौकाबाग अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो इसी सूचना बस स्टैंड के कब्जाधारकों को मिली। इस पर उन्होंने आनन- फानन में दूरसंचार कालोनी के बाहर अतिक्रमण को हटा लिया।

पालिका अध्यक्ष पर लगाए आरोप
जब नगर पालिका की टीम चौकाबाग में अतिक्रमण हटाने पहुंची तो दुुकानदारों ने पालिका के अधिकारियों का विरोध किया और नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा उक्त जमीन पर अवैध तरीके से स्थायी निर्माण कर लेने का अरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने उक्त जमीन पर विद्यालय का निर्माण करा लिया है। पहले विद्यालय को हटाया जाए। इसको लेकर कारोबारी काफी देर तक हंगामा करते रहे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी।

जारी किया नोटिस
श्री वर्णी जैन चौराहे पर श्री क्षेत्रपाल मंदिर समिति द्वारा किए गए निर्माण को अवैध बताते हुए लोक निर्माण विभाग ने समिति के प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।

नोटिस में कहा गया कि श्री क्षेत्रपाल मंदिर समिति द्वारा श्री वर्णी जैन चौराहे पर स्टेशन मार्ग की सड़क की मध्य रेखा से दायीं ओर 12 मीटर की दूूरी पर 30 मीटर लंबा और 5 मीटर चौडाई का पक्का निर्माण बिना रोड साइड लैंड कंट्रोल एक्ट की अनुमति के कर लिया गया है, जो अवैध है।

विभाग ने समिति को निर्माण संबंधी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए पांच फरवरी तक का समय दिया है। वहीं, नगर पालिका ने भी समिति प्रबंधक को नोटिस जारी कर उक्त निर्माण पर मालिकाना हक संबंधी दस्तावेज कार्यालय में पेश करने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें