फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए नामांकन कल

Wed, 03 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए नामांकन की तिथि करीब आते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी ने मड़ावरा ब्लाक को छोड़कर सभी विकासखंडों के लिए अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि अन्य पार्टियों ने अपनी टिकट घोषित नहीं की हैं। इससे अधिकृत उम्मीदवारों की नजर अन्य दलों के निर्णय पर टिकी हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है। पांच फरवरी को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। छह फरवरी को उम्मीदवार नाम वापस लेंगे, जबकि सात फरवरी को मतदान व मतगणना होगी। समाजवादी पार्टी ने मड़ावरा को छोड़कर सभी ब्लाकों के उम्मीदवार तय कर दिए हैं।

सपा अधिकृत उम्मीदवार घोषित करने के मामले में सबसे आगे दिखाई दे रही है। अन्य दलों ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। वहीं, सपा के कुछ नेता घोषित उम्मीदवारों के नाम से खुश नहीं हैं, ऐसे में दूसरे दल के असंतुष्ट नेताओं को अपना टिकट दे सकती हैं।
विज्ञापन


अंदरखाने लोग जोड़तोड़ में लगे हुए हैं। ऐसे नेता जोड़तोड़ में कितने सफल हो पाते हैं या नहीं। यह तो नामांकन के दिन ही पता चल सकेगा।

यहां हैं नाराज नेता
ब्लाक महरौनी और बिरधा में कई नेता घोषित उम्मीदवारों के नाम से खुश नहीं हैं तो मड़ावरा में भी कुछ नेता अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाते दिख रहे हैं। ऐसे में इन ब्लाकों के चुनाव पर सबकी नजरें हैं।

मड़ावरा में दिग्गज लगाए हैं प्रतिष्ठा
सपा की उम्मीदवारी के लिए दिग्गजों ने अपनी प्रतिष्ठा लगा दी है, जिससे यहां का अधिकृत उम्मीदवार घोषित नहीं हो पा रहा है। एक ओर अशोक रावत अपने पुत्र को टिकट दिलाना चाहते हैं,

वहीं दीवान विक्रम सिंह अपने पुत्र को टिकट दिलाने के लिए अड़े हैं। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख गौरीशंकर सोनी की दखलदांजी बनी हुई है, जिससे ब्लाक प्रमुख का टिकट फंसकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें