संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। रोजगार की कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन बढ़ रहा है। बीबीरामजी योजना के तहत गांव में रोजगार उपलब्ध कराने की सरकारी मंशा भी फेल साबित हो रही है। इससे नाराज होकर महिलाओं ने मंगलवार को स्वाभिमानी मजदूर संघ के बैनर तले कस्बे में पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम व बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में रोजगार की कमी के चलते अधिकांश गांवों से गरीब परिवार पलायन को मजबूर हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत गिदवाहा में रोजगार सेवक द्वारा उनके मांग पत्र नहीं लिए जाते। उन्हें काम भी नहीं दिया जाता। ग्राम पंचायत धवा में रोजगार सेवक मजदूरों के जॉबकार्ड अपने पास रखे हुए हैं। जिसके द्वारा मांग पत्र लेकर काम भी नहीं दिया जाता, साथ ही रखवारा, भीकमपुर एवं दिदोनियां में ही काम नहीं दिया जाता है। कुछ महिलाओं को काम मिलता है तो नेटवर्क का इश्यू बताते हुए उनको ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई जाती है।