फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चार दिनों से 100 गांवों की बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आंधी में खंभे और तार टूटने से करीब 100 गांवों की बिजली चार दिनों से ठप है। इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित है। दिन में गर्मी तो रात में मच्छर परेशान कर रहे हैं।
बीते दिनों आई आंधी में जगह-जगह खंभे उखड़ने से तालबेहट बिजलीघर के बिजरौठा, तेरई फाटक और शहजाद फीडर की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बांसी बिजलीघर से निकली मुख्य लाइन समेत कई फीडरों के 30 से 40 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, तो कुछ गिर गए हैं। ग्राम भौरसिल में भी 66 केवी लाइन का खंभा टूट गया है। तालबेहट के 30 गांव, बांसी बिजलीघर से जुड़े कस्बा सहित करीब 60 गांव व आसपास के 10 गांवों की बिजली चार दिनों से गुल है। बांसी-लखनपुरा फीडर बंद होने से अधिक समस्या हो रही है। पाली, बिरधा, महरौनी व मड़ावरा समेत अन्य बिजलीघरों के फीडरों की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन

-
इन गांवों में है दिक्कत
बार क्षेत्र के ग्राम गड़िया, बस्तगुवां, कारीटोरन, इमलिया, बरखिरिया, खजरा, सेमरा डांग, मथुरा डांग, देवरान, बस्त्रावन, ठाठखेरा, टूड़ासर, पुलवारा, धमना, बम्हौरी खड़ैंत, लड़वारी, पारौन, भैलोनी सूवा, चुनगी, माऊल, धनगौल, बमनगुवां, भुजऊपुरा, गैंदोरा, तुर्का, बछरावनी, भावनी, मोतीखेरा, राधापुर, दशरारा, फड़ारी, बम्होरी सहना, भैलोनी लोध, गहराव, सेमरा बुजुर्ग, टोड़ी, डुलावन, गदयाना, करमई समेत साठ से अधिक गांवों की बिजली बाधित है। तालबेहट में ग्राम पंचायत बिजरौठा, म्यांव, रारा, ककड़ारी, तेरईफाटक, सेरवास कलां, बरीकलां, रामपुर समेत कई ग्राम पंचायत प्रभावित हैं।
-
मरम्मत करने में जुटे कर्मचारी
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि बिजली की मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन लगातार तीन दिन से आंधी आने से मेहनत पर पानी फिर जा रहा है। तेज हवाएं चलने से लाइन के साथ खंभा तक क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इससे मरम्मत करने में अधिक समय लग रहा है। आंधी रुक जाए तो आपूर्ति 24 घंटे में सुचारु हो जाएगी।
दो बिजलीघरों का हुआ छह लाख का नुकसान
यहां 19 विद्युत उपकेंद्रों के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को सप्लाई दी जा रही है। बीते दिनों आई आंधी-बारिश से सर्वाधिक नुकसान ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ है। अभी तक के आकलन में दो उपकेंद्रों पर छह लाख का नुकसान सामने आया है।
विज्ञापन



लगातार तीन दिन से आधी आने से कई बिजलीघरों के फीडरों के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई जगह मेनलाइन प्रभावित है। मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें