फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में बनेगा बिजली का सर्किल आफिस

Sun, 09 Jul 2017 01:15 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी विद्युत वितरण मंडल को विभाजित कर अब ललितपुर में नया सर्किल आफिस स्थापित किया जा रहा है।  इसके अंतर्गत अतिरिक्त खंड कार्यालय द्वितीय, विद्युत परीक्षण खंड और विद्युत वितरण खंड पंचम बनाए जाएंगे।  
विज्ञापन



  उपभोक्ताओं के बड़े कनेक्शन के साथ ही विभिन्न विद्युत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी ललितपुर सर्किल कार्यालय में ही हो सकेगी।  कार्यालय में 60 पदों के साथ ही नये कर्मचारियों की तैनाती भी होगा।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मंडल निदेशक की 67 वीं बैठक 16 अगस्त 2016 में दिए गए अनुमोदन के अनुसार वर्तमान में कार्यरत विद्युत वितरण मंडल झांसी को विभक्त कर नये विद्युत वितरण मंडल ललितपुर की स्थापना कर दी गई है। इसके अंतर्गत विद्युत परीक्षण खंड का सृजन और वर्तमान में कार्यरत विद्युत वितरण खंड ललितपुर को विभक्त कर नये विद्युत वितरण खंड द्वितीय और उपखंड पंचम के सृजन के अनुमोदन के बाद उक्त सभी विद्युत वितरण मंडल, खंडों, उपखंडों, परीक्षण खंडों में कार्य विभाजन के आदेश जारी कर दिए हैं। ललितपुर विद्युत वितरण मंडल बन गया है। वर्तमान में ललितपुर में विद्युत वितरण खंड कार्यालय के अंतर्गत चार विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय के साथ ही परीक्षण शाला है। वर्तमान में खंड कार्यालय के तहत विद्युत वितरण खंड प्रथम में 26 हजार उपभोक्ता, उपखंड द्वितीय में16 हजार उपभोक्ता, उपखंड तृतीय महरौनी में 12 हजार उपभोक्ता और उपखंड चतुर्थ तालबेहट में 17 हजार उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


अब दो खंडीय कार्यालय का यह रहेगा प्रारूप
ललितपुर। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत शहरी विद्युत उपखंड प्रथम में गल्ला मंडी स्थित 66 केवी और 33 केवी विद्युत सब स्टेशन और नेहरूनगर को शामिल किया गया है। जबकि, प्रथम खंड के अंतर्गत चतुर्थ उपखंड तालबेहट में तालबेहट स्थित 66 केवी, बांसी 33 केवी, पूराकलां 33 केेवी(निर्माणाधीन) एवं जखौरा 33 केवी विद्युत सब स्टेशन शामिल किए गए हैं। प्रथम खंडीय कार्यालय में ही नवसृजित पंचम उपखंड को रखा गया है, जिसके अंतर्गत नझाई बाजार स्थित 33 केवी और बाईपास 33 केवी (चार फीडर कल्यानपुरा, नदनवारा, मसोरा व निवाई फीडर) विद्युत सब स्टेशन शामिल रहेंगे। इसी प्रकार नवसृजित विद्युत खंडीय कार्यालय द्वितीय के अंतर्गत विद्युत उपखंड द्वितीय ग्रामीण में विरधा, पाली, जाखलौन, बाईपास ( दो फीडर 11 केवी ललितपुर नंबर दो एवं कांशीराम कालोनी नंबर-2) एवं मिर्चवारा विद्युत सब स्टेशन (निर्माणाधीन) को शामिल किया गया है। इसके साथ ही द्वितीय खंड कार्यालय के अंतर्गत ही महरौनी स्थित 33 केवी, सौजना 33 केवी, मड़ावरा 33 केवी और बानपुर 33 केवी विद्युत सब स्टेशन को रखा गया है। इसमें प्रथम उपखंड के अंतर्गत 17,500 उपभोक्ता, चतुर्थ उपखंड के अंतर्गत 17 हजार उपभोक्ता, नवसृजित पंचम उपखंड के अंतर्गत 11,500 उपभोक्ता, उपखंड द्वितीय के अंतर्गत 13 हजार उपभोक्ता एवं उपखंड तृतीय महरौनी के अंतर्गत 12 हजार उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है।

नये कार्यालयों में इन पदों का हुआ सृृजन
नवसृजित विद्युत वितरण मंडल कार्यालय में नवीन पदों अधीक्षण अभियंता का एक पद, अधिशासी अभियंता संबद्घ/परीक्षण एक पद, सहायक अभियंता आईटी एक पद, एचए (कार्यालय अधीक्षक प्रथम) एक पद समेत कुल 60 नये पदों सृजन किया जाएगा हैं।





औद्योगिक कनेक्शन की मिलेगी सुविधा
सर्किल कार्यालय खुलने से जहां विद्युत की समस्याओं के लिए उपभोक्ताओं को बड़े कॉमर्सियल व औद्योगिक कनेक्शनों की मंजूरी अब ललितपुर में ही मिल सकेगी। वहीं, अधीक्षण अभियंता स्तर से होने वाले विद्युत कार्यों की टैंडर प्रक्रिया भी ललितपुर सर्किल कार्यालय में ही हो सकेगी। इसके साथ ही विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों को हर छोटे कार्यों के लिए झांसी तक नहीं भागना पड़ेगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की पहुंच अधिकारियों तक आसानी से बढ़ भी सकेगी और सर्किल के साथ ही अन्य खंडीय, उपखंडीय एवं परीक्षण खंड बनने से सुचारु विद्युत आपूर्ति में भी आसानी होगी।

ललितपुर विद्युत विभाग का सर्किल कार्यालय बन गया है। इसके लिए प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए शीघ्र नवीन भवन का चयन कर लिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। सर्किल बनने से अब उपभोक्ताओं के विद्युत कार्यों में आसानी के साथ पहुंच भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें