फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों में होंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के बिजली कनेक्शन से वंचित परिषदीय विद्यालयों में अब बिजली व्यवस्था कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से बिजली कनेक्शन की स्थिति की जानकारी मांगी है। विद्यालयों से रिपोर्ट मिलने के बाद कनेक्शन से वंचित विद्यालयों में बिजली व्यवस्था कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 1357 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1.34 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालयों में बेहतर शिक्षा और विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए अधिकांश विद्यालयों में बिजली की सुविधा उपलब्ध है। हालांकि, अभी भी कई विद्यालय बिजली कनेक्शन से वंचित हैं।

विद्यालयों से मांगी गई कनेक्शन की स्थिति
विभाग ने विद्यालयों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से सूचना मांगी है। इसमें विद्यालय में बिजली कनेक्शन है या नहीं, कनेक्शन की वर्तमान स्थिति समेत अन्य संबंधित जानकारी मांगी गई है। विद्यालयों से सूचना प्राप्त होने के बाद बिजली कनेक्शन से वंचित विद्यालयों को चिह्नित किया जाएगा और वहां कनेक्शन कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


पंखे और रोशनी के साथ डिजिटल शिक्षा में भी मिलेगी मदद
जिला समन्वयक निर्माण जाहर सिंह निरंजन ने बताया कि विद्यालयों से बिजली कनेक्शन के संबंध में सूचना मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। बिजली कनेक्शन होने से गर्मी के दिनों में कक्षाओं में पंखे चलाए जा सकेंगे। वहीं, बारिश और सर्दी के दिनों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो सकेगी। इसके अलावा डिजिटल शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में भी बिजली की सुविधा से मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें