फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गरीबरथ और प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस में दो यात्रियों के मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। गरीबरथ एक्सप्रेस और प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस में दो यात्रियों के मोबाइल चोरी हो गए। यात्रियों की शिकायत पर थाना जीआरपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ के आजाद लेन, सुभानी खेड़ा तेलीबाग निवासी अजय कुमार सोनी ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह आठ अगस्त को ट्रेन संख्या 12593 गरीबरथ एक्सप्रेस के कोच संख्या आठ में सीट नंबर 9 और 12 पर लखनऊ से बीना की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल सीट के पास चार्जिंग पर लगाया और सो गए। नींद खुलने पर मोबाइल गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। उन्होंने बताया कि झांसी स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के दौरान मोबाइल गायब हुआ। मोबाइल की कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई गई है। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दूसरे मामले में भोपाल के हिनौतिया पुलिया, अशोका गार्डन निवासी नूरुल हसन ने जीआरपी को बताया कि वह दो सितंबर को ट्रेन संख्या 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस से लखनऊ से भोपाल जा रहे थे। वह एस-12 कोच की सीट संख्या 56 पर यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने मोबाइल पैंट की जेब में रखकर सो गए। तीन सितंबर की सुबह नींद खुलने पर पैंट की जेब से मोबाइल गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें