फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटका फोड़कर बुविसे ने जताया बिजली, पानी पर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना के सदस्यों ने घंटाघर प्रांगण में बिजली, पानी की चरमराई व्यवस्था के विरोध में खाली मटके सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली, पानी की बिगड़ी व्यवस्था में नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू और कार्यकर्ताओं ने मटके फोड़कर अपना विरोध जताया और विद्युत विभाग और जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जिले में बिजली पानी की व्यवस्था सही कराई जाए। नगर के विभिन्न मोहल्लों में अनियमित पेयजल आपूर्ति हो रही है। गंदा, बदबूदार पानी आने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ रहा है। शिकायत करने या लाइट नहीं आने का कारण पूछने पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार किया जाता है।
प्रदर्शन में वरिष्ठ सदस्य राजमल बरया, महेन्द्र अग्निहोत्री, सुधेश नायक, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा सपा नेता, अज्जू राजा, राजेंद्र गुप्ता, हेमन्त जैन, आनंद दुबे, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह बुंदेला, मुन्ना महाराज त्यागी, अमान साहू , प्रदीप पंडित विजय उपाध्याय , शत्रुघ्न य़ादव , हरीश खन्ना, कदीर खां, विनोद साहू , शेखर सुमन ,संजय त्रिवेदी, मुहम्मद फहीम ,पुष्पेन्द्र शर्मा , पुष्पेन्द्र राजा ,परवेज पठान , प्रेम गुप्ता , कैलाश निरंजन , बृजेन्द्र पाराशर , पवन शर्मा , आनंद सेन , धर्मेन्द्र अग्रवाल , नंदराम कुशवाहा, अमित सोनी, आकाश परिहार, रवीन्द्र यादव ,सौरभ राजा , इरफान खां ,खुशीलाल , पवन यादव , गोलू वाल्मीकि , गौरव विश्वकर्मा , हनुमत कुशवाहा , गुड्डू राजा , रवि रैकवार , पुष्पेन्द्र राजा , पुष्पेन्द्र शर्मा , प्रदीप सोनी , भरत चौहान , प्रतीक सेन, अतिशय जैन ,शहरोज खान , शरद यादव , मुजम्मिल पठान ,सक्षम साहू , राज सोनी ,अनय कुमार, मुजीब खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
बिना मास्क और बिना अनुमति के किया प्रदर्शन, होगी कार्रवाई
प्रदर्शन के दौरान विकास सेना के कार्यकर्ता कोविड गाइडलाइन को भूल गए। अधिकांश लोगों के चेहरे से मास्क गायब था व सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नजर नहीं आया। इस पर प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला का कहना है कि इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें