फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ावरा ब्लॉक में 263 पंचायत सदस्य हुए निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा/बार। त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन में खाली ग्राम पंचायत सदस्यों के 263 पदों पर चुनाव निर्विरोध हो गया है। रविवार को ही नामांकन के दिन 239 वार्डों में मात्र एक नामांकन किए जाने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। शेष 09 विभिन्न ग्राम पंचायतों में 24 वार्डों में दो-दो नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से सोमवार को अन्य वार्डों से भी नामांकन वापिस हो गए तथा कुछ नामांकन पत्रों में त्रुटियां पाये जाने पर खारिज कर दिए गए। इस प्रकार सभी वार्डों में पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। मड़ावरा ब्लॉक में नामांकन वापसी कार्य का एसडीएम एसपी सिंह एवं खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पाण्डेय द्वारा जायजा लिया गया। उधर, बार ब्लाक में 62 ग्राम पंचायतों के 161 सदस्य ग्राम पंचायत निर्विरोध चुन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें