तालबेहट। बांसी और ललितपुर के मध्य विद्युत आपूर्ति के लिए आई हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से तालबेहट, पूराकलां और बांसी फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी दोपहरी ठप रही। उमस भरी गर्मी में बिजली ठप रहने से जनता व्याकुल हो उठी। बाद में फाल्ट का पता लगाकर उसे ठीक किया गया।
अघोषित कटौती और लाइनों में आए दिन हो रहे फाल्टों के चलते उमस भरी गर्मी में जनता काफी परेशान है। मंगलवार को ललितपुर से तालबेहट आए विद्युत लाइन में फाल्ट आ जाने से तालबेहट, पूराकलां और बांसी फीडर की विद्युत आपूर्ति 12 बजे से पांच बजे तक ठप रही। लाइन में फाल्ट में आने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने फाल्ट की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। काफी देर बाद बांसी और ललितपुर के मध्य नंदवारा के समीप फाल्ट मिला। जहां तालबेहट आने वाली 66 केवी और 33 केवी विद्युत लाइनें आपस में मिल जाने रही थी, जिससे बांसी, पूराकलां और तालबेहट तीनों फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप थी। लगभग पांच बजे के आसपास फाल्ट को ठीक किया जा सका। इसके बाद साढ़े पांच बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी।
बारिश के कारण लाइन में फाल्ट आ गया था। इसकी जानकारी मिलते ही उसे सही कराके जनता को विद्युत सप्लाई बहाल करवाई गई।
- अक्षय विश्वकर्मा, उपखंड अधिकारी विद्युत