फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कोर्ट परिसर में बुजुर्ग महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मुकदमे में दोषी करार दिए जाने के बाद उठाया था आत्मघाती कदम
विज्ञापन

2023 में दर्ज हुआ था मुकदमा, एक साल तक जेल में रहने के बाद जमानत पर आई थी बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हत्या के मुकदमे में दोषी करार दिए जाने के बाद बुजुर्ग महिला गेंदाबाई (60) ने शनिवार को कोर्ट परिसर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसको तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया। झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
सितंबर 2023 में मोहल्ला नेहरू नगर में नैनसी गार्डन पास रहने वाले किशन (30) की लाठी-डंडे और सरिये से पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में गेंदाबाई, उसके पति नंदलाल, पुत्र बब्लू, पुत्री अप्पी उर्फ अशरफी, द्रोपाल और सुरेंद्र सिरोठिया के खिलाफ कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल दिया था। मुकदमे की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। लगभग एक साल तक जेल में रहने के बाद सभी आरोपी जमानत पर बाहर आए गए थे। मुकदमे की सुनवाई के दौरान गेंदाबाई के पति नंदलाल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) विकास की कोर्ट में चल रही है। शनिवार को दोनों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने पांचों आरोपियों गेंदाबाई, बब्लू, अप्पी उर्फ असरफी, द्रोपाल और सुरेंद्र कुमार सिरोठिया को दोषी करार दिया और सजा सुनाए जाने के लिए 10 दिसंबर की तिथि निर्धारित कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोषी करार दिए जाने के बाद गेंदाबाई ने कोर्ट परिसर में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसे वह लेकर आई थी। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जैसे वह पानी पीने लगी तो कोर्ट परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बोतल छीन लिया। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने झांसी के लिए रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

-

महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। जिसमें वह अन्य आरोपियों के साथ जेल भी गई थी। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर थी। शनिवार को इस केस के संबंध में सुनवाई थी। जिसमें महिला स्वयं कोर्ट पहुंची थी। मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उसने कोर्ट परिसर में विषाक्त का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला पुलिस हिरासत में नहीं थी।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें