फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: खेत पर फसल की कटाई करवा रहे वृद्ध को लाठियों से पीटकर मार डाला, पुलिस पर लगा गंभीर आरोप

Fri, 28 Mar 2025 01:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

मृतक के पुत्र रोशन ने बताया कि उनके पिता जगन्नाथ बटाई पर दिए खेत की कट रही फसल को देखने गए थे। इसी दौरान विपक्षी लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर आए और जगन्नाथ को पीटने लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के बिरधा थाना क्षेत्र नाराहट के मोहल्ला फूलबाग में गुरुवार दोपहर तीन बजे खेत पर फसल की कटाई करवा रहे जगन्नाथ (60) पर विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भूमि विवाद में हुए इस हमले में जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को निजी वाहन से घायल को लाने के लिए कहा।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस वहां से चली गई। आरोप है कि वृद्ध को घायल अवस्था में थाने लेकर पहुंचे परिजन से पुलिस ने कहा कि निजी वाहन से घायल का इलाज कराने के लिए ले जाओ। आखिरकार आधे घंटे के बाद जगन्नाथ को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पुत्र रोशन ने बताया कि उनके पिता जगन्नाथ बटाई पर दिए खेत की कट रही फसल को देखने गए थे। इसी दौरान विपक्षी लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर आए और जगन्नाथ को पीटने लगे। रोशन ने जब बचाने की कोशिश की तो विपक्षियों ने उसे भी पीटा। घटना की सूचना परिजन को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। रोशन ने आरोप लगाया कि जब उसने डायल-112 को कॉल किया तो वह नहीं लगा। थाना पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची। निजी वाहन से घायल का ले आने को कहा।
विज्ञापन


थाने में बेसुध हुए थे जगन्नाथ
मृतक की पत्नी मथुराबाई और पुत्र रोशन ने बताया कि थाने में पुलिस ने जगन्नाथ को करीब एक घंटे तक बैठाए रखा। इस दौरान जगन्नाथ की हालत बिगड़ गई और वह थाने में ही बेसुध हो गए। जगन्नाथ ने एक गिलास पानी भी पिया था। यहां मथुराबाई ने विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया।

दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। घटना में वृद्ध घायल हो गए थे। उन्हें बिरधा सीएचसी ले जाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। - सुनील भारद्धाज, क्षेत्राधिकारी, पाली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें