फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूम बालक व पिता-पुत्र समेत आठ संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1819 सैंपल की जांच की जिसमें दो मासूम बालक और पिता-पुत्र समेत आठ लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक चर्च के पादरी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। डॉक्टरों ने सतर्क व जागरूक रहकर बचाव करने की सलाह दी है। जनपद में बीते चार दिनों से लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। पहले दिन तीन, दूसरे दिन चार तो तीसरे दिन छह और शुक्रवार को चौथे दिन दो मासूम व पिता-पुत्र समेत आठ व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन द्वारा लगातार जिम्मेदारों को संक्रमण से बचाव के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं विशेषज्ञ भी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर सजग कर रहे हैं।
जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज सिंह ने लोगों से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुंह पर मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी का पालन करें। लक्षण होने पर सरकारी अस्पताल में पहुंच कर जांच कराएं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1817 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीआर किट से 838 और एंटीजन किट से 979 सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट के सैंपलों को जांच के लिए भेजा है। वहीं एंटीजन किट के सैंपलों की आई रिपोर्ट में दो मासूम व पिता-पुत्र समेत आठ व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा डैम रोड चर्च निवासी तीन वर्षीय बालक, 28 वर्षीय युवक, 63 वर्षीय व्यक्ति, 63 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला व तालबेहट के पूराकलां चौराहा निवासी एक वर्षीय मासूम बालक, 28 वर्षीय युवक व 27 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। सभी को होम आइसोलेशन किया गया है।
विज्ञापन

---
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लिए गए सैंपल में दो मासूम बालक समेत आठ संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें