फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंत्री के पुत्र पर दर्ज केस में होती रहीं समझौते की कोशिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राज्यमंत्री के पुत्र पर भाजपा नेता के कार चालक से मारपीट कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज होने के बाद दिनभर सुलह-समझौते की कवायद होती रही। राजनीतिक गलियारों में इस बात की खासी चर्चा रही।
कस्बा जाखलौन हाल आजादपुरा निवासी प्रमेंद्र सिंह बुंदेला ने श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र नरेश पंथ पर बृहस्पतिवार रात उनके कार चालक से मारपीट कर कार का कांच तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। कोतवाली पुलिस ने नरेश पंथ निवासी चांदमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा बढ़ गई। आमलोग भी चर्चा में दिलचस्पी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कुछ लोग सुलह-समझौता कराने की कवायद में जुट गए। सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच बैठक भी हुई। राजीनामा को लेकर बातचीत हुई। उधर, पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें