एक पढ़ी लिखी बिटिया दो कुलों को संवार सकती है, देश की वास्तविक तरक्की तभी हो पाएगी जब देश की सभी महिलाएं शिक्षित हो जाएंगी। यह बात सिने स्टार दीपक सिरके ने सर्व बुंदेलखंड कार्यक्रम के तहत ग्राम गनगौरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।
सिने स्टार दीपक सिरके ने कहा कि आज आवश्यकता है तो सिर्फ ग्रामीण अंचलों में बेटियों को आगे बढ़ाने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों से भी बेटियां पढ़-लिखकर देश व समाज का नाम रौशन करें। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि बेटी है तो कल है। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं पर प्रभावी तरीके से रोक लगी है। बेटियों को समाज में शिक्षित करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ समाजसेवी गंधर्व सिंह लोधी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रहीं है, जिनमें सुकन्या समृद्धि योजना भी बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है। मौके पर आयोजक सिने स्टार राज राजपूत ने कहा कि फिल्मी कलाकारों में भी बेटियों को सुरक्षित व शिक्षित करने के लिए कई संदेशप्रद कहानियों को बनाकर फिल्मों का प्रदर्शन किया है, जिस कारण लोगों में जागरूकता आई है।
सुनील सैनी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की दिशा में हम सभी सतत प्रयासरत हैं। इस मौके पर सदर विधायक रमेश कुशवाहा, डॉ. बृजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमारी, आशाराम राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार विजय जैन कल्लू, नीरज मिश्रा, ज्योति सिंह लोधी, उमा रहीश राजपूत, इंजी. हाकिम सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सौरभ सिंह, अमोल सिंह, भरत सिंह राजपूत, जगभान सिंह, मुकेश राजपूत, संतोष सिंह, खेमराज, रामकुमार भैरा, शिक्षक लखनलाल आर्य, काशीराम राजपूत, कृपाल सिंह, प्रभान सिंह, मनोज राजपूत मौजूद रहे।