फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्रेरणा पोर्टल पर किए निरीक्षण में शिक्षक समेत 81 अनुपस्थित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शिक्षा विभाग में 25 जून से 20 जुलाई तक प्रेरणा पोर्टल के जरिए विभिन्न अधिकारियों द्वारा किए गए ऑनलाइन निरीक्षण में 81 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी पर कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया। वहीं, शिक्षा मित्र, अनुदेशकों का मानदेय काटते हुए सभी से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों सहित वाचर की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण करते हुए प्रेरणा पोर्टल पर आख्या दर्ज करते हैं। 25 जून से 20 जुलाई तक किए गए निरीक्षण में जिले के विद्यालयों में 81 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और चपरासी अनुपस्थित पाए गए थे। इनमें 13 सहायक अध्यापक, 28 अनुदेशक, 39 शिक्षा मित्र व एक चपरासी शामिल था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने शिक्षकों का अनुपस्थित दिन का वेतन अवरुद्ध किया। शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का एक दिन का मानदेय काटा। इसके साथ सभी से 15 दिन के अंदर कारण व साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें