फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे ट्रैक की होगी जांच, जल भराव वाले स्थल होंगे चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गोंडा में हुए चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के बाद रेलवे विभाग सजग हो गया है। उन्होंने सभी मंडलों के रेलवे ट्रैक का सर्वे का आदेश दिया है। रेल महाप्रबंधक प्रयागराज ने भी झांसी मंडल सहित जोन के मंडलों में ट्रैक की जांच के आदेश जारी किए हैं। सर्वे शुरू हो गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के प्राथमिक जांच में पता चला है कि बारिश वजह से ट्रैक के दोनों ओर पानी भर गया था और ट्रैक कुछ धंस गया था। एनसीआर में ऐसी घटना न हो, इसके लिए झांसी मंडल में स्थलीय सर्वे के निर्देश महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने जारी किए हैं। इसके तहत अब रेलवे ने सर्वे शुरू कर दिया है। जनपद में धौर्रा सेक्शन में कुछ जगहों पर ज्यादा बारिश होने पर जलभराव होता है। बाकी अन्य जगहों पर स्थिति ऐसी नहीं है। हालांकि, रेलवे अधिकारी नियमित जांच की बात कह रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन की नियमित जांच होती है। हालांकि, आदेश बाद गहन जांच भी कराई जा रही है। यह रेलवे का रुटीन कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें