फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आंधी से पाली में पान वरेजा हुए जमींदोज, पान किसानों काे नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर, पाली, सोजना, बंट, बिरधा, सिलावन। कस्बा पाली में तेज आंधी की वजह से पान किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। पाली में पान के बरेजा आंधी में जमींदोज हो गए, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
कस्बा पाली में शनिवार को आई तेज आंधी ने पान किसान आंनद चौरसिया के करीब एक सैकड़ा क्यारियां पान वरेजे जमींदोज हो गए। किसान ने बताया कि लाखों रुपये की लागत से पानी की नई क्यारियां तैयार की थीं। वहीं आंधी से ग्राम करमरा के पास पाली विद्युत केंद्र को जाने वाले रास्ते में खड़े बिजली के खंभे गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

महरौनी के ग्राम सौजना के हनुमान गढ़ी मुहल्ला में तेज़ हवा और पानी के कारण एक ग्रामीण का घर गिर गया। जाखलौन ललितपुर रोड स्थित नई कोतवाली के पास शहादत अलि का मकान व दो डिब्बा पेड़ गिरने क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

ग्राम बंट में अज्ञात कारणों से पराली में आग लग गई। कई किसानों का भूसा जलकर राख हो गया। किसान भगतराम प्रजापति के खेतों में रखे सिंचाई के करीब तीस पाइप जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें