ललितपुर। विश्व ड्रग दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ककरुआ स्थित केपीएस महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में वक्ताओं ने विचार प्रस्तुत किए। न्यायिक अधिकारी ने बताया कि नशे की लत युवाओं के स्वास्थय, शिक्षा, रोजगार और भविष्य को प्रभावित करती है।
आयोजित कार्यक्रम में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल वैभव कुमार जैन, मेडिकल कॉलेज के साइक्रेट्रिक डाॅ. संस्कृति दुबे, प्रभांशु नगाइज, एनएसएस के वक्ताओं ने बताया कि यह दिवस हमें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज को मादक पदार्थों के सेवन और उनकी अवैध तस्करी के विरुद्ध एकजुट होने का संदेश देता है। नशे की लत युवाओं के स्वास्थय, शिक्षा, रोजगार और भविष्य को प्रभावित करती है और अपराध और सामाजिक असुरक्षा को भी बढ़ावा देती है। युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों, खेल, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रचनात्मक कार्यों से जोड़कर उन्हें नशे से दूर रखा जा सकता है। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम सहायक दिनेश श्रीवास्तव, मंजूलता साइक्लोजिस्ट, रामचांदनी, संजय त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से रोहित राठौर,आलोक पुरोहित मौजूद रहे। संचालन अभिषेक शुक्ला ने और आभार प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रकाश ने व्यक्त किया।