फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदना पड़ रहा है पेयजल

Wed, 23 Mar 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
पेयजल समस्‍याा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। 25 हजार की आबादी वाले नगर के वार्ड नंबर 04 व 06 मुहल्ला नेहरू नगर में गर्मी के मौसम की शुरुआत से पानी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। यहां पर लगे एक सैकड़ा से अधिक हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है। साथ ही 200 फुट तक गहरे बोर में पानी नहीं निकल रहा है। इससे मुहल्ले वासी परेशान हैं। वह पानी खरीदने को मजबूर हैं।  
विज्ञापन


मुहल्ला नेहरू नगर शहर के अपर जोन में बसा है। गर्मियों के मौसम में यहां पर पेयजल की समस्या रहती है, लेकिन इस वर्ष सूखा पड़ने के कारण गर्मियां शुरू होने से पहले ही यहां पानी की समस्या गहरा गई है। वार्ड नंबर 04 व 06 दोनों वार्डों को मिलाकर नेहरू नगर क्षेत्र में करीब 201 सरकारी हैंडपंप लगे हैं। यहां पर पानी का स्तर इतना नीचे पहुंच गया है कि आधे से ज्यादा हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है। यही स्थिति निजी हैंडपंपों व बोरिंग की है।

करीब 25 वर्ष पहले यहां पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन वर्तमान में क्षेत्र का विकास कई गुना हो गया है। इस कारण स्थानीय लोगों के लिए जल संस्थान की पाइप लाइन का अधिक सहारा नहीं है। पेयजल संकट को देखते हुए जल संस्थान द्वारा प्रतिदिन केवल दो टैंकर पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह नाकाफी है। पानी को काई विकल्प नहीं होने के कारण लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है। यहां के लोग 500 से 700 रुपए में एक टैंकर पानी खरीद रहे हैं। स्थानीय लोग पानी का टैंकर खरीदकर अपने घरों के ऊपर रखी पानी की टंकी पंप के जरिए भर रहे हैं। जो लोग गरीब हैं, वह सामूहिक तौर पर पानी की खरीद कर अपना काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

मार्च माह में ही लोगों को पानी की इतनी बड़ी किल्लत हो रही है कि उन्हें पैसे खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है। यदि प्रशासन द्वारा जल्द ही कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या भयंकर रुप ले सकती है।

समस्या खड़ी करके हो रहे मालामाल
वार्ड नंबर 06 के मुहल्ला नेहरू नगर में ही रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर में करीब 450 फुट गहरा 12 इंची चौड़ी पाइन लाइन की बोरिंग कराए हुए है। उसमें अधिक पावर की पंप मशीन लगाए है, जिससे पानी आसानी से निकल आता है। लेकिन, इस बोर के आसपास के हैंडपंप से पानी निकालना बंद हो गया है और जलस्तर भी घट गया है। पानी नहीं मिलने के कारण स्थानीय लोग इसी व्यक्ति से पानी खरीद रहे हैं। कई लोगों ने पानी खरीदने का महीना बांध लिया है। ऐसे में यह व्यक्ति पड़ोसियों को समस्या पैदा करके पानी बेचकर खुद माला माल हो रहा है। मुहल्ला नेहरू नगर में जिन लोगों को पानी की समस्या है, वह इसी व्यक्ति से पानी खरीद रहे हैं।

200 फुट तक नहीं है पानी
मुहल्ला नेहरू नगर का भू-जल स्तर इतना नीचे पहुंच गया है कि यहां पर 200 फुट गहरा बोर कराने पर भी पानी नहीं निकल रहा है। पार्षदों की मांग पर हाल ही में प्रशासन ने यहां पर नए हैंडपंप लगवाने के निर्देश दिए हैं। वार्ड नंबर 4 में पांच स्थानों पर व वार्ड नंबर 6 में चार स्थानों पर 140-140 फुट गहरे बोर किए गए, लेकिन किसी बोर में पानी नहीं निकला। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 200 फुट गहराई तक बोर कराया, लेकिन उसमें भी पानी नहीं निकला है। मुहल्ले में कई लोग ऐसे हैं, जिनके घरों में 200 फुट से अधिक गहरे बोर हैं, उनसे भी पानी निकलना बंद हो गया है। भू-जल स्तर गिरने के कारण हैंडपंपों से भी पानी निकालना बंद हो गया है। वार्ड नंबर 4 में लगे 85 सरकारी हैंडपंप में से 65 और वार्ड नंबर 06 में लगे 118 हैंडपंप में से 64 हैंडपंप बंद पड़े हैं।

एक सप्ताह में एक बार नहाने का संकल्प
बहुमूल्य पानी की बचत करने के लिए मुहल्ला नेहरु नगर के वार्ड नंबर 06 के पार्षद विवेक दरौनिया व मुहल्ले में रहने वाले उनके 22 अन्य साथियों ने सप्ताह में एक बार नहाने का संकल्प लिया है। पार्षद ने बताया कि उनके साथ स्थानीय मित्र नंदू राजा, महेंद्र चंदेल, तुषार सिंह, हामिद खां, अंकुर यादव, प्रमोद पाल, गोलू यादव समेत कुल 23 लोग इसमें शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें