फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजलौन और उदया में सात साल से पेयजल सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक बार की ग्राम पंचायत उदया और ब्लॉक बिरधा की ग्राम पंचायत बारौदा बिजलौन से जुड़े आधा दर्जन गांवों में लगाए गए दो ट्यूबवेल करीब सात साल से जल स्तर गिरने से सूखे पड़े हैं, इससे इन गांवों की करीब 6200 की आबादी हैंडपंपों पर निर्भर है। गर्मी में हैंडपंप भी खराब होने शुरू हो गए हैं, इससे इन गांवों में पानी का संकट गहराने लगा है।
ग्राम पंचायत उदया और बारोदा बिजलौन में सात वर्ष पूर्व एक-एक ट्यूबवेल लगाने के साथी ही टंकी का निर्माण किया गया था। टंकी से पेयजल सप्लाई के लिए पाइपलाइन डालकर गलियों में स्टैंड पोस्ट नल लगाए गए थे। शुरुआती दिनों में कुछ माह पानी की सप्लाई हुई, इसके बाद बंद हो गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बोर सूख जाने से ट्यूबवेल नहीं चलाए जा सके। इससे पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में निर्मित टंकी शोपीस साबित हो रही है। देखरेख के अभाव में टंकी बदहाल दशा में आ गई हैं। अब लोगों को घरों के पास में पानी नहीं मिल पा रहा है। हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर हैंडपंप खराब होने से दूर से पानी भरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
ग्राम उदया व बारौद बिजलौन में बोर सूख गए थे। इन गांवों को जल जीवन मिशन में शामिल किया गया है। कार्य चल चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति शुरू होगी। - शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें