ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में सड़क पर नाली का पानी बहने से लोग परेशान हैं। गंदा पानी बहते रहने से सड़क में छोटे-बड़े कई गड्ढे हो गए हैं। इससे सड़क पर जलभराव होने लगा है जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनभिज्ञ बने हुए हैं।
वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है। कई नालियों में ढाल ठीक नहीं होने से गंदे पानी के निकासी की समस्या बनी रहती है। कुछ नई बस्तियों में नाली निर्माण की आवश्यकता है। वहीं, लखनलाल राशन की दुकान के पास के गंदे पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। यहां गंदा पानी सड़क से होकर बह रहा है। जिससे सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में गंदे पानी जमा हो रहा है। नगर पालिका परिषद के कर्मी इससे अनभिज्ञ बने हुए हैं।
----
गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जो अब सड़क पर जलभराव का कारण बन रहा है। महेंद्र कुमार
---
नेहरू नगर से सिद्दनपुरा मोहल्ले को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। शिवम झा
----
गड्ढों का आकार बढ़ता ही जा रहा है। इसमें से जब वाहन निकलते हैं तो कीचड़ भरा पानी उछलने लगता है।-राहुल राजा
----
शिकायतें हुई तो नगर पालिका के कर्मियों ने कामचलाऊ व्यवस्था बना दी लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। शिवम रैकवार
---
कई बार नाली के निर्माण के संबंध में नगर पालिका में लिखकर दे चुके हैं लेकिन अभी तक नाली निर्माण का कार्य नहीं हुआ है।
रामवती रजक, सभासद वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा
----
नाली के गंदे पानी के जमा होने की जानकारी नहीं है। मौके पर कर्मियों को भेजकर वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी-नगर पालिका परिषद