फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाइपलाइन के लिए खोदी गई नाली बनी परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा (ललितपुर)। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत सतरवांस में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सीसी सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वाहनों की निकासी में दिक्कत हो रही है। कई बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। इसके बाद भी विभागीय जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सतरवांस में हर घर जल नल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन के लिए सीसी सड़क को खोदा गया था। पाइपलाइन डाले जाने के बाद इस खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। इससे अब गलियों में वाहनों की निकासी तो दूर ठीक से पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। मार्ग से निकलने पर कई बार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर तक जाते हैं। पैदल राहगीर भी गिर रहे हैं और दिन भर इस रोड पर गड्ढे होने के कारण धूल ही धूल नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने पाइप डालने के लिए ग्राम पंचायत सतरवांस की पूरी गलियों को खोदवा दी। इसके बाद ठेकेदार द्वारा इसकी कोई मरम्मत नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें