फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात लूटने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। संविदा बैंक कर्मी के घर में मिस्त्री का सामान उठाने के बहाने घुसकर छत पर रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधीनगर निवासी जानकी देवी पत्नी नवलकिशोर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 27 मई की दोपहर वह घर पर अकेली थी, जबकि पुत्र अपने काम पर गया था। दोपहर करीब 2 बजे मकान के दरवाजे खटखटाए तो उसने दरवाजा खोला। बाहर मुंह से तौलिया बांधे हुए एक व्यक्ति खड़ा था। उसने कहा कि मिस्त्री का सामान उठाना है। इसके बाद वह अंदर छत पर चला गया। यहां रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे दो पर्स जिनमें सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी के बिछिया और 20-25 हजार रुपये नकद रखे थे, उठा लिया था। इधर, जब काफी देर वह नीचे नहीं आया तो वह छत पर पहुंची। यहां नकाबपोश व्यक्ति ने चाकू निकाला और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें