फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.विकास जैन को पं. रतनचंद भारिल्ल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

विज्ञापन
बानपुर के डॉ.विकास जैन को जयपुर में दिया गया पं. रतनचंद भारिल्ल पुरस्कार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बानपुर(ललितपुर)। कस्बा निवासी डॉ. विकास जैन को जीवन शिल्प इंटर कॉलेज में शिक्षा के समाजोत्थान पूर्ण कार्य के लिए पं.रतनचंद भारिल्ल पुरस्कार से जयपुर में सम्मानित किया गया। इसके पहले शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. विकास जैन को दिल्ली विश्वविद्यालय और आचार्य अकलंकदेव पुरस्कार भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बड़े दादा के रूप में विख्यात स्व. पं. रतनचंद भारिल्ल के 89वीं जयंती जयपुर स्थित टोडरमल स्मारक भवन में धूमधाम से सहजता दिवस के रुप में मनाई गई। इसमें गूगलमीट एवं यूट्यूब के माध्यम से देश के विभिन्न भागों से भी अनेक समाजसेवी एवं सक्रिय लोगों ने भाग लिया। जिसमें भारतीय एवं जैन संस्कृति के प्रति शिक्षा एवं पत्रकारिता के माध्यम से योगदान करने के लिए देश से कुल चार लोगों में कस्बा निवासी डॉ. विकास जैन को सम्मानित करने के लिए चुना गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम, ग्रेटर जयपुर के उपमहापौर पुनीत कर्णावत, डॉ. हुकमचंद भारिल्ल, प्राचार्य डॉ. शांति कुमार पाटिल, कमला भारिल्ल आदि रहे। संचालन अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें