फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पावर पार्क को पवा जैन मंदिर समिति ने दी ढाई सौ एकड़ जमीन

विज्ञापन
solar power.jpeg - फोटो : solar power.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। तालबेहट के पवा क्षेत्र में सोलर पावर पार्क के लिए पवा जैन मंदिर समिति ने लगभग 250 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। सोलर पार्क में किसानों से जमीन लीज पर लेने के लिए और संपर्क एवं समस्या निस्तारण के लिए कंपनी द्वारा तालबेहट तहसील में अलग से कार्यालय भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

तालबेहट क्षेत्र के आदर्श ग्राम पवा एवं आसपास के करीब पंद्रह गांवों में शासन की योजना के तहत अल्ट्रा मेगा सोलर पावर पार्क बनाया जा रहा है। अभी तक यहां ग्राम पवा, कड़ेसरा, पिपरई, वर्मा विहार, सरखड़ी व झरर व आसपास के गांव से 500 से अधिक किसानों से सोलर पार्क के लिए जमीन लेने पर सहमति भी बन चुकी है। इसी प्रक्रिया के तहत पवा जैन मंदिर समिति द्वारा द्वारा करीब 250 एकड़ जमीन सोलर पार्क की स्थापना को 28 साल के लिए लीज पर दिया गया है। अल्ट्रा सोलर पावर पार्क का निर्माण यूपी नेडा और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पोरेशन (टीएचडीसी) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें 74 फीसदी भागीदारी टीएचडीसी एवं बाकी 26 फीसदी भागीदारी यूपीनेडा की होगी। यह पूरा उपक्रम लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इसमें 1300 एकड़ जमीन किसानों से और बाकी 1700 एकड़ जमीन सरकारी रहेगी। कंपनी द्वारा इसके लिए तालबेहट तहसील परिसर में जिला प्रशासन के सहयोग से एक कार्यालय भी स्थापित किया गया है, जिसमें किसान अपनी जमीन लीज पर देने के संबंध में संपर्क भी कर सकेंगे और यहां कंपनी द्वारा उनकी समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा।
----------------
पवा क्षेत्र में सोलर पावर पार्क की स्थापना के लिए कई किसान अपनी जमीन देने पर सहमत हो चुके हैं, जबकि बाकी किसानों से संपर्क किया जा रहा हैं, इसके लिए तालबेहट तहसील परिसर में जिलाधिकारी के निर्देश पर एक कार्यालय भी खोला गया है, जहां किसानों से संपर्क किया जा रहा है और उनके मन में शंका होने पर उसका समाधान भी किया जा रहा है। पवा जैन मंदिर समिति द्वारा 250 एकड़ भी उपलब्ध कराई गई है। यह सोलर पावर पार्क दो वर्ष में तैयार कर लिया जाएगा। जमीन मिलने के बाद जल्द ही निर्माण शुुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय खेर, महाप्रबंधक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें