फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से तंग युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
कैप्सन - सीएससी में मौजूद परिजन एवं अन्य - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। पत्नी से विवाद के बाद एक पति ने घर में पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। करवा चौथ के तीन दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल रहा।
विज्ञापन

कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा मऊ के मजरा भरतपुरा निवासी हरीलाल रजक की पहली पत्नी से एक और दूसरी पत्नी से दो पुत्र हुए थे। तीनों पुत्र गांव में ही रह कर खेती किसानी करते हैं। बुधवार को उसके दूसरे पुत्र विवेक (26) का सुबह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में गया और दरवाजे बंद कर लिए। विवाद की जानकारी के बाद मौके पर गए परिजनों ने उसे आवाज दी। कोई उत्तर न मिलने पर जैसे ही कमरे का दरवाजा तोड़ा उसे देख कर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

विवेक पंखे के सहारे रस्सी के फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारा और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के पिता हरीलाल ने बताया कि मृतक का उसकी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे है। हरीलाल ने मृतक के सुसराल पक्ष के कुछ लोगों पर उसके पुत्र को बेवजह परेशान करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें