फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: खूंखार हुए कुत्ते...प्रतिदिन 50 से 55 लोग हो रहे शिकार, आवारा कुत्तों पर नहीं लग पर अंकुश

Thu, 15 Jan 2026 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

जिले में कुत्तों के काटने की घटनाएं अधिक बढ़ गई हैं। 70 से 80 मरीज प्रतिदिन एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी आवारा कुत्तों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
कुत्ता। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद में इन दिनों कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। खुंखार कुत्ते प्रतिदिन 55 से 60 लोगों को काटकर जख्मी कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में दो माह पहले जहां 12 से 15 नए मरीज प्रतिदिन पहुंचते थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 20 से 25 तक पहुंच गई है। वहीं, जिले के छह सीएचसी पर भी लगभग 30 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक है। मरीजों को नियमित रूप से इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में कुत्तों के काटने की घटनाएं अधिक बढ़ गई हैं। जानकारों का कहना है कि इस मौसम में कुत्तों के बच्चे होते हैं, जिन्हें छूने या पास से निकलने पर वे लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। हालत यह है कि कुत्ताें को देखकर लोग रास्ता बदल लेते हैं।

मेडिकल कॉलेज के रिकार्ड के अनुसार, जहां नवंबर में प्रतिदिन 12 से 15 नए मरीज पहुंच रहे थे। अब संख्या बढ़ गई है। यहां पर प्रतिदिन 20 से 25 नए मरीज पहुंचने लगे हैं। नए मरीजों का पंजीयन कराकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। वहीं, जिले की छह सीएचसी पर प्रतिदिन लगभग 30 नए मरीज आ रहे हैं। इस तरह से नए व पुराने मरीज समेत 70 से 80 मरीज प्रतिदिन इंजेक्शन लगा रहे हैं। इसके बाद भी आवारा कुत्तों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने वाले की स्थिति
तिथि - संख्या

02 जनवरी - 104
03 जनवरी- 71
05 जनवरी - 113
06 जनवरी - 72
07 जनवरी - 47
08 जनवरी - 63
09 जनवरी- 58
10 जनवरी- 80
12 जनवरी- 91
13 जनवरी- 65


यह है एंटी रेबीज लगवाने का प्रावधान
कुत्ते के काटने वाले मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जाते हैं। काटने के बाद कुत्ते के जिंदा रहने पर मरीज को चार इंजेक्शन लगाए जाते हैं। पहला इंजेक्शन पहले दिन, दूसरा इंजेक्शन तीसरे दिन, तीसरा इंजेक्शन सातवें और चौथा इंजेक्शन 28वें दिन लगाया जाता है। यदि कुत्ता मरीज को काटने के बाद मर जाता है या कहीं नजर नहीं आता है तो उस मरीज को पांच इंजेक्शन लगाए जाते हैं। इनमें मरीज को पहले दिन, तीसरे, सातवें, 14वें दिन व 28वें दिन लगाया जाता है।


यह हुईं घटनाएं
8 जनवरी - महरौनी में 10 लोगों को कुत्तों ने काटा
13 जनवरी - बानपुर में दो लोगों को काटा, एक सप्ताह में 10 लोग हो चुके शिकार


इन्होंने यह कहा
मेडिकल कॉलेज समेत सभी सीएचसी व न्यू पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक है। यहां पर आने वाले मरीजों का पंजीयन कर क्रम के आधार पर इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। - डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ

नगर में आवारा कुत्तों के लिए डॉग सेल्टर बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके स्थापित होते ही कुत्ताें को पकड़वाकर रखवाया जाएगा। - दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें