फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीएचसी में चिकित्सक और स्टाफ रहा नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर-बिरधा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में अव्यवस्थाओं की शिकायतों पर जिला अधिकारी अमनदीप डुली ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। अनियमितताएं देख चिकित्सकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार को साप्ताहिक निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंधेरा पसरा हुआ था और मौके पर एक भी चिकित्सक या स्टाफ मौजूद नहीं था। आयुष्मान कक्ष में ताला लगा था। वहां कुत्ते बैठे हुए थे। मरहम पट्टी कक्ष में भी कोई कर्मचारी नहीं था। दीवार पर अधिकारियों की सूची उपलब्ध नहीं थी, इसमें स्थानांतरित अधिकारियों का नाम अभी भी दर्ज था। इमरजेंसी वार्ड में महिला मरीज अपने बेड पर थीं, जिनकी देखरेख के लिए कोई स्टाफ नहीं था। पुरुष शौचालय बंद था एवं महिला शौचालय में भारी गंदगी पाई गई।
लोगों ने बताया कि आरओ निकलवा दिया गया है, जिससे यहां पेयजल की व्यवस्था नहीं है। चिकित्सालय में जेनरेटर उपलब्ध है, परंतु बिजली जाने की स्थिति में इसे चलाया नहीं जाता। कुपोषित बच्चों के लिए बना एनआरसी वार्ड हमेशा बंद रहता है। ओपीडी नियमित रूप से नहीं चलाई जाती और इमरजेंसी में डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं रहते। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिए कि पेयजल, विद्युत एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं और आज से निर्धारित समय तक चिकित्सकों व स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में जो भी कमियां पाई गई हैं, भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। अनुपस्थित स्टाफ का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें