फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवती को धोखा देकर किसी और से कर ली सगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने किसी और से सगाई कर ली। पुलिस ने युवक और उसकी मंगेतर सहित परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जनपद झांसी के एक थाना क्षेत्र हाल कोतवाली सदर के एक मोहल्ला की युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले उसका तलाक हो गया था। इसके बाद एक युवक से उसका संबंध हो गया। युवक ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और गुमराह कर शादी करने की बात कहता रहा। इसके बाद उसे पता चला कि उक्त युवक की सगाई एक अन्य लड़की से हो गई है। जब उसने आरोपी युवक से पूछा तो वह उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि मोबाइल पर आरोपी युवक की मंगेतर धमकी दे रही है। दो अक्तूबर को आरोपी युवक की मंगेतर के माता-पिता व भाई मोहल्ला चौकाबाग स्थित टैल्गो के मैदान में आए और गाली-गलौज कर पिटाई की। पीड़िता ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें